रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में जोरदार धमाका हुआं है। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो


गई जिसके शव के चिथड़े उड़ गए और अंग के कई मीटर दूर जाकर गिरे।
धमाका संतोखपुरा में एक कबाड़ की दुकान में हुआ। लोगों का कहना है कि धमाका सिलेंडर कारण हुआ लेकिन लोगों का मानना है कि कबाड़ की दुकान में कोई विस्फोटक वस्तु को तोड़ा जा रहा था और उसी कारण धमाका हुआ। मृतक की पहचान शिव मंगल निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि एक किलोमीटर तक आवाजें सुनाई दी और शिव मंगल के शरीर के अंग बिखर गई। उसकी उंगलियां एक घर की छत पर जाकर गिरी। कई घरों के शीशे टूट गए। थाना आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
Advertisement


