रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पंचकूला में एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। यह घटना कालका के बाजार में हुई। धमाका इतना जोरदार था कि बंद दुकान का शटर सड़क से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। साथ ही दीवार भी गिर गई।
दुकान के पास खड़ी बाइक और स्कूटी भी इस धमाके से गिर गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। इस हादसे में कोई भी व्यक्ति चपेट में नहीं आया है। ब्लास्ट सुबह 10 बजे के करीब हुआ। ब्लास्ट के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। अभी धमाके का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
Advertisement





