रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हादसे को लेकर रघुनाथ चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात की है। उन्हें सूचना मिली थी कि एयर हीटर में गैस बनने के कारण ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी थी। एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच घायल हैं। घायलों की पहचान कलुवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई। वहीं मृतक कर्मचारी की पहचान कुनाल जैन के रूप में हुई है। वह हैबोवाल का रहने वाला था और उसकी उम्र 42 साल थी। उसकी पत्नी भी इसी प्लांट में काम करती है।
Advertisement


