रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लांबड़ा इलाके के गांव पुवारां पुली के पास एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शरीर पर रगड़ के निशान और टैटू बने हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस को एक सिरिंज और युवती के जूते भी मिले हैं, जो नशा या किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पुवारां पुली के पास से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर राहगीरों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। यह रास्ता गांव निजरां की ओर जाता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरमीत राम अपनी टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे।
Advertisement


