रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार न केवल पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वे अपनी उदारता और समाजसेवा के कारण सराहे जाते हैं। कई मौकों पर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने वाले अक्षय ने अब पंजाब में आई भीषण बाढ़ के समय में भी सहायता के लिए आगे आए हैं।
पंजाब अपने इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार ने राहत और मदद में सहयोग देने के लिए 5 करोड़ रुपए की सहायता की है। खास बात यह है कि अभिनेता ने इस राशि को दान कहने से इनकार करते हुए इसे सेवा बताया। एक अंग्रेजी मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में कुमार ने ये ऐलान किया है। वहीं, पंजाब किंग्स द्वारा एक बार फिर अपने फैंस से बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेट करने के लिए आग्रह किया गया है। भारतीय क्रिकेटर हरप्रीत सिंह बराड़ का वीडियो जारी करते हुए उन्होंने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।
एक्टर बोले- पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए ये मेरा छोटा सा





