रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अस्पताल में दाखिल बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबरों के बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने x पर बयान जारी किया है। धमेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी x पर फर्जी खबरों की निंदा की।
हेमा मालिनी ने लिखा कि धर्मेंद्र ठीक है। वह धीरे धीरे रिकवरी कर रहे है। कल अचानक धमेंद्र की तबियत बिगड़ गई थी जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया था। उनकी हालत देख कर डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। विदेश में से उनकी बेटियों को भी बुला लिया गया था जबकि उनके बेटे भी अस्पताल में भावुक देखे गए थे।
Advertisement


