रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर देहात पुलिस ने रुड़का कलां में नशा तस्कर जसविंदर उर्फ जस्सी के घर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। इस सारी कारवाई के दौरान एसएसपी गुरमीत सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ नशे के कई केस दर्ज है। उसने पंचायत की प्रॉपर्टी पर कब्जा किया हुआ था। महिला और उसके पति के खिलाफ कुल छह केस दर्ज हैं। इससे पहले देहात पुलिस कुछ दिनों में ही 35 से 40 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज कर चुकी है।
Advertisement




