रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर रात एक हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस (PB03BG-6147) की छत पर बैठे करीब 15 युवक बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (BRTS) के बढ़े हुए लेंटर से टकरा गए।
टकराने से 3 की मौके पर मौत हुई, जबकि एक गंभीर घायल सहित तीन का इलाज चल रहा है। मकबूलपुरा की SHO अमनदीप कौर ने कहा कि बस भरी हुई थी। बस ड्राइव को पकड़ लिया है। उसे करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर पता चला था कि बस पर बैठे युवक चोटिल हुए हैं। वहीं, मुक्तसर के रामगढ़ निवासी यात्री रणजीत ने बताया कि बस ड्राइवर ने युवकों को अंदर बैठने के लिए कहा था। 15 के करीब युवक छत पर चढ़ गए और उन्होंने किसी की नहीं सुनी। रात तकरीबन 9 बजे बस बाबा बुड्ढा साहिब (तरनतारन) से मुक्तसर साहिब के लिए निकली थी।बस अल्फा वन (अब नेक्सस मॉल) के सामने से निकली। ट्रैफिक से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को BRTS लेन में डाल दिया। पेट्रोल पंप के सामने बने स्टेशन से बस गुजरी तो छत पर बैठे युवक सीधे स्टेशन की छत की चपेट में आ गए।


