रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मानसा में आज सुबह करीब 10 बजे एक व्यापारी और उसके कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों सरदूलगढ़ में अपने फार्म हाउस पर थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। गोलियां लगते ही दोनों की मौत हो गई।
व्यापारी की लाश कुर्सी पर टिकी मिली, जबकि कर्मचारी की लाश जमीन पर पेड़ के पास पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंची और आसपास को इलाके को घेर कर जांच शुरू दी है। मृतकों की पहचान व्यापारी जसवीर सिंह और उनके मुलाजिम बलदेव सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है। अभी तक हत्या के कारण पता नहीं लग सका है। परिजनों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं है।



