रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली विधानसभा में गुरुओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने की तथा कथित वीडियो को वायरल करने के मामले में जालंधर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जालंधर के आप नेता इकबाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और आरोप लगाया कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X से दिल्ली की विधायक आतिशी की वीडियो एडिट करके वायरल की जिसकी फोरेंसिक जांच भी करवाई गई लेकिन जांच में पाया गया कि विधायक आतिशी ने गुरु शब्द इस्तेमाल ही नहीं किया।
उन्होंने कहा कि वीडियो में आतिशी को कथित तौर पर गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा पूर्ण टिप्पणी करते दिखाया गया जबकि साथ ही एक भड़काऊ कैप्शन भी दे रखी है। आरोप है कि कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उक्त वीडियो डाउनलोड करके जांच के लिए भेजी गई जो एडिट की हुई थी। ऐसे में थाना नई बारादरी की पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।


