रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में गुरुवार को मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। लोकल बॉडीज विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें एनआरआई विभाग सौंपा गया है। यह विभाग पहले संजीव अरोड़ा के पास था।
वहीं, संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडीज विभाग दिया गया है। इस फेरबदल के बाद संजीव अरोड़ा कैबिनेट के तीसरे सबसे पावरफुल मंत्री बनकर उभरे हैं। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। यह फेरबदल इसलिए भी अहम है, क्योंकि आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। सरकार की कोशिश शहरी एरिया में पार्टी को मजबूत बनाना है। ऐसे में सरकार ने अपने कैडर को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। वह शहरी एरिया से आते हैं। वह शहरी एरिया को अच्छी तरह समझते हैं। संजीव अरोड़ा की प्रमोशन की वजह यह भी है कि जो पिछले दिनों सीएम भगवंत मान ने जापान व नॉर्थ कोरिया का दौरा किया था, उसमें उनकी भूमिका काफी अहम रही। इस दौरान कई व्यापारिक समझौते हुए हैं। ऐसे में सरकार उनकी भूमिका से खुश है।


