रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में हाइट सोसायटी के कैंब्रिज स्कूल की 6वीं मंजिल से गिर कर 9वीं क्लास की छात्रा की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई।

मृतका की पहचान भूमिका (13) निवासी अर्बन स्टेट के रूप में हुई है।
बच्ची के परिजनों की माने तो वह भूमिका को स्कूल की टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए छोड़ कर गए थे। बाद में उन्हें सूचना मिली कि भूमिका स्कूल की छठी मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों की माने तो बच्ची के पैरों पर कट के निशान थे। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या हुई है। जैसे ही परिजन स्कूल पहुंचे तो बच्ची का शव देख पुलिस को सूचना दी। परजिनों ने आरोप लगाए कि बच्ची सुसाइड नहीं कर सकती। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
Advertisement


