रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की पॉश सोसाइटी जालंधर हाईट्स में कैंब्रिज स्कूल की छात्रा 

भुविका (14) की मौत के बाद उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वह शुक्रवार शाम को 4.38 बजे पर अकेले पैदल जाती दिखी। 5 बजे उसकी मौत की सूचना आई।
इसी बीच स्कूल के टेनिस इंस्ट्रक्टर ने कहा कि भुविका की टेनिस किट से सुसाइड नोट मिला है। चाचा के मुताबिक उन्हें बताया गया कि इसमें भूमिका ने लिखा कि मैं 2 पेपर में फेल हूं, लेकिन अभी तक रिजल्ट ही नहीं आया है। चाचा ने ये भी कहा कि वह जालंधर हाइट्स में क्यों गई, इसका कोई जवाब नहीं है। अगर उसने 6वीं मंजिल से छलांग लगाई तो उसका मोबाइल क्यों नहीं टूटा। उसके पैर में 2 गहरे घाव किस चीज के हैं। इसके अलावा बॉडी पर कोई निशान क्यों नहीं है। किसी ने उसे छलांग लगाते क्यों नहीं देखा। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। भुविका की मां राखी सिंघल ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे उन्हें किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई। उन्हें कहा गया कि उनकी बेटी भुविका की मौत हो गई है और उसकी लाश जालंधर हाइट्स में पड़ी है। जिस नंबर पर कॉल आई, वह मां का फैमिली नंबर था और उसके बारे में बाहर किसी और को पता नहीं था। मां ने तुरंत भुविका का नंबर डायल किया तो किसी और ने कॉल उठाई। उसने कहा कि भुविका को हलकी चोट लग गई है। आप तुरंत हॉस्पिटल पहुंचिए।
मां के मुताबिक वे तुरंत सोसाइटी में पहुंचे। वहां जालंधर हाइट्स के F ब्लॉक में भुविका की लाश पड़ी हुई थी। भुवी के टेनिस इंस्ट्रक्टर ने परिवार को कहा कि भुविका ने सुसाइड किया है। उसकी टेनिस किट से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह 2 पेपरों में फेल हो गई है। हालांकि परिवार का तर्क है कि अभी तक रिजल्ट नहीं आया तो भुवी पहले ही इससे कैसे डर गई। परिवार ने कहा कि सुसाइड नहीं बल्कि भुविका का मर्डर किया गया है।
इसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देने की मांग की। मगर, स्कूल बंद था। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने गेट खुलवाया और फिर अंदर जांच की। इसके साथ ही भुविका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक यह सुसाइड है। हालांकि भुविका के पिता सुनील सिंघल और मां राखी सिंघल ने कहा कि यह प्लांड मर्डर है। उन्होंने कहा कि बेटी स्कूल से जालंधर हाइट्स क्यों गई?। पुलिस के पास इसका जवाब नहीं है।
बच्ची के माता-पिता ने मांग की कि सुसाइट नोट की हैंडराइटिंग मैच करवाई जाएगा। उन्होंने सुसाइड नोट में की हैंडराइटिंग अपनी बच्ची की नहीं लग रही है। जालंधर हाइट्स सोसाइटी हाईसिक्योरिटी वाली रिहाइशी कालोनी है। बच्ची के चाचा भारती ने बताया कि जालंधर हाईट्स के अंदर कोई भी बाहरी नहीं जा सकता। अगर किसी से मिलने भी जाना है तो अंदर रहने वाली की परमिशन चाहिए। सवाल ये है कि बच्ची जालंधर हाईट्स के अंदर कैसे चली गई। वहां पर उसका जानने वाला कौन था। सिक्योरिटी


