रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी
दिखाएंगे। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। ये बसें पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ को मिली हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध हों। फिलहाल, कई रूट्स पर बसों के बीच 15 से 30 मिनट का अंतर है। नई बसों के आने से यह अंतर कम होगा और यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। फरवरी के अंत तक 25 और मार्च-अप्रैल तक 50 और बसें मिलने की उम्मीद है।
Advertisement


