रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर अफसरों की वायरल हुई तथा कथित ऑडियो के बाद मिलते जुलते सीन देखने को मिले।



पंजाब भर में नामांकन करने आए अलग अलग उम्मीदवारों ने आप पार्टी पर धक्काशाही के आरोप लगाए। पंजाब में कहीं उम्मीदवार की फाइल छीन ली गई और कही नामांकन को लेकर विरोध और जोर दिखाया गया। आप और कांग्रेस के उम्मीदवारों में तो थप्पड़ चल पड़े।
गुरदासपुर की बात करें तो कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने सामने हो जाएं एक दूसरे की पगड़ियां उछाली गई। थप्पड़ मारे गए। अमृतसर में अकाली दल के उम्मीदवार ने आप उम्मीदवार पर नामांकन करने में बाधा डालने के आरोप लगाए। धक्का मुक्का हुई। पटियाला में तीन बजे कांग्रेस और अकाली दल के उम्मीदवार को बेरिकेट्स लगा कर रोका गया जिन्हें तोड़ने को कोशिश दौरान जम कर बवाल हुआ। पटियाला के ही गाजीपुर ब्लॉक में कांग्रेस के उम्मीदवार की फाइल छीन कर एक व्यक्ति भाग गया। जालंधर के गोराया में नॉमिनेशन के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी खिलाफ जाम कर नारेबाजी हुई। देरी का कह कर नामांकन भरने आए उम्मीदवारों को नहीं जाने दिया। बसपा के उम्मीदवार ने कहा कि आप का उम्मीदवार दीवार फांद कर अंदर सेंटर पहुंच गया। इसी दौरान वह खुद भी इसी तरह सेंटर तक पहुंच गए।


