रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के प्राइवेट स्कूल और कॉलेज को बम को उड़ाने की धमकी मिली है। जैसे ही स्कूल और कॉलेज प्रशासन को थ्रेट कॉल आई तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।
आनन फानन में रामामंडी के IVY और सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल समेत KMV कॉलेज को खाली करवा लिया गया। पुलिस बल मौके पर तैनात है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इससे पहले अमृतसर में भी इसी तरह प्राइवेट स्कूलों को थ्रेट कॉल आई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला था।
Advertisement


