रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में आज रविवार शाम चाइना डोर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला का गला कट गया और उसकी मौत हो गई। महिला अपनी मौसी की बेटी की शादी की खरीददारी करने बाजार जा रही थी।
महिला जैसे ही बाजार के करीब पहुंची, बीच सड़क लटक रही चाइना डोर उसकी गर्दन पर लिपट गई। इसके चलते उसकी गर्दन कट गई। राहगीरों ने जब महिला को सड़क पर तड़पते देखा तो एक व्यक्ति उन्हें अपनी कार में प्राइवेट अस्पताल ले गया। महिला की रास्ते में ही हालत बिगड़ गई थी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि महिला दो साल के बच्चे की मां थी। मृतका की पहचान अकालगढ़ निवासी सरबजीत कौर उर्फ जसलीन कौर पत्नी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना मुल्लापुर दाखा की है।


