रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तरनतारन में देर रात 12वीं क्लास की छात्रा को उसी के घर में घुसकर गोली मार दी गई। छात्रा अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी, तभी एक युवक आया और उसकी गर्दन में गोली मारकर फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनते ही हंगामा हो गया और परिजन भागकर लड़की के पास आए तो देखा कि वो खून से लथपथ थी। उसे तुरंत पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी हाल ही में कनाडा से अपने गांव लौटा था। हमने टीम का गठन कर दिया है और उसे ढूंढा जा रहा है।
Advertisement


