रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): योगी सरकार ने 47 साल पहले यूपी के संभल इलाके में हुए दंगों की फाइल खोलने के आदेश दे दिए हैं। इन दंगों में 184 हिंदू लोगों को जान से मार डाला था। कई लोगों को तो जिंदा जला दिया गया था। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी विधानसभा में यह फैंसला सुनाया।
यह दंगे 1978 में होली के बाद हुए थे। 30 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा था। जिला मेजिस्टेट को सारा रिकॉर्ड सौंपने के आदेश भी पारित हो गए हैं। इन्हीं दंगों के आधार पर कई इलाकों में हिंदुओं की गिनती का खत्म कर दिया गया था। उस समय मुस्लिम लोगों की जो गिनती 55 प्रतिशत थी वह अब 80 से 85 प्रतिशत है। हिंदू मात्र 20 प्रतिशत ही रह गए हैं। दंगों में कई हिन्दू युवतियों के साथ रेप भी किए गए थे कइयों का अपहरण कर लिया गया था। जिन लोगों को जिंदा जलाया गया उनकी अस्थियां तक नहीं मिली थी, परिजनों ने कपड़ों के पुतले बना का उनके अंतिम संस्कार किए थे। योगी सरकार और यूपी प्रशासन के पास पहले से ही शिकायतें और गवाह है। इस मामले को लेकर 2010 में भी जांच के आदेश मिले थे लेकिन डर के मारे कोई आगे नहीं आया था जिसके चलते केस को बंद कर दिया गया था।




