पंजाब की गुरु नगरी अमृतसर में बीती देर रात नशा बेचने से रोकने पर तस्कर ने ठेकेदार को गोलियां मार दी। दोनों गोलियां ठेकेदार के कंधे पर लगी।
पीड़ित की पहचान दिलबाग सिंह निवासी वडाला भिटेवड गांव के रूप में हुई है। घर बनाने का ठेका लेने वाले दिलबाग सिंह जब घर लौट रहे थे तो उन पर हमला किया गया। आरोप है इलाके का रहने वाला डेविड नशे बेचने का काम करता था लेकिन दिलबाग सिंह उसका विरोध करते थे जिसकी रंजिश में यह फायरिंग की गई। डेविड के खिलाफ़ पहले भी नशा बेचने के केस दर्ज हैं।
Advertisement


