रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के समराला में एक दंपती ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला नेहा रार्नी (36) का शव बरामद कर लिया गया है। उनके पति जसवंत सिंह की तलाश जारी है। घटना 17 फरवरी की है। दोनों दोपहर में इटियोस कार में घर से निकले। शाम को नहर में कूद गए। जसवंत की कार एक पेट्रोल पंप के पास से मिली। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। दोनों की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए।
जसवंत के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति और उसके दो भतीजे लंबे समय से दंपती को परेशान कर रहे थे। वे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। शादी से पहले उस व्यक्ति के साथ नहीं संबंध थे। मृतक के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव के एक परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपी कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
Advertisement




