रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में किसान सीएम भगवंत सिंह मान और कई कैबिनेट मंत्रियों के घर घेरने निकल गए। किसानों ने जालंधर में कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के घर का घेराव करने चाहा लेकिन पहले से ही बेरीकेट्स और पुलिस फोर्स देख कर उनमें झड़प हो गई। किसानों ने बेरीकेट्स उखाड़ दिए। पुलिस के साथ धक्कामुक्की की।
किसानों में महिलाएं भी शामिल थी। हालांकि पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दियाबत। उधर किसान सीएम भगवंत सिंह मान का घर घेरने भी निकले लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। इन प्रदर्शनों की घोषणा केएमएम के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने की थी।
Advertisement




