रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के न्यू गुरु अमरदास नगर में बीती देर रात जम कर बवाल हुआ। क्रेडिट वार सुपर सकर मशीन को लेकर थी। बताया जा रहा है कि इलाके में निगम ने सुपर सकर मशीन काम के लिए भेजी थी। इस मशीन को वैक्यूम ट्रक भी कहा जाता है।
वार्ड नंबर एक के पार्षद पति नोनी शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें इनवाइट किया था लेकिन आप के हारे हुए उम्मीदवार को नहीं बुलाया था। जैसे ही आप के उम्मीदवार को पता लगा तो वो अपने साथियों समेत मौके पर आ गया और गालीगलौच शुरू कर दी। आरोप है कि उसके साथ तेजधार हथियारों से लैस लोग भी थे। इस दौरान आप के उम्मीदवार पर पिस्टल लहराने के आरोप लगाए गए लेकिन महिला पार्षद ने उससे पिस्टल छीन लिया जिससे गोली चलने से बचाव हो जीएम फिलहाल इस विवाद में के किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थाना एक की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अभी उम्मीदवार का कोई पक्ष नहीं आया है। अगर वह अपने पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।


