रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में थाना मकसूदां कुछ दूरी पर लुटेरे कबाड़िए को बंधक बना उसे गन प्वाइंट पर लेकर 5800 रुपए मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। लुटेरे उसके बाइक की चाबी भी ले गए ताकि वह उनका पीछा न कर पाए। राजेश कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी पटेल नगर ने बताया कि वह रात के समय अपनी दुकान पर था।इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरों आए जिनमें से दो दुकान में आए और आते ही शटर नीचे करके अंदर से दुकान बंद कर दी। उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और कैश निकालने को कहा। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि लुटेरों ने उनकी जेब से 5 000 लूट लिए जबकि गल्ले से भी 800 रुपए और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए। थाना एक की पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Advertisement


