

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में क्राइम दर ब्याज की तरह बढ़ता जा रहा है। कल से लेकर अब तक की बात करें तो पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या, नीला महल में फायरिंग, न्यू मॉडल हाउस में भी आधा दर्जन के करीब गोलियां चलने के बाद अब प्रागपुर में आधा दर्जन गोलियां चली।
यह गोलियां एक टिप्पर को मारी गई और टिप्पर के ड्राइवर को किडनैप करने की कोशिश की। गनीमत रही कि गोलियां किसी को नहीं लगी जबकि पीछे आ रहे टिप्पर मालिक ने किसी तरह स्कॉर्पियो चालक को पीछा करके रोका और अपना ड्राइवर लवप्रीत सिंह मुक्त करवाया। गलती सिर्फ एक मामूली टक्कर की थी जिसमें स्कॉर्पियो का बम्मपर उतर गया था। उसके बाद स्कॉर्पियो वालों ने टिप्पर पर फायरिंग कर दी और ड्राइवर को उठा कर ले गए। शराब के नशे में हाईवे पर भौकाल मचाने वाले स्कॉर्पियो सवार लोगों का टिप्पर मालिक ने पीछा किया और उन्हें काबू करके पुलिस हवाले कर दिया है। इनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


