रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर लगातार गोलियों की दड़-दड़ाहत से गूंज रहा है।
इस बार गोलियां लांबडा के गांव लल्लियां कलां इलाके में चली जहां बीती देर रात लुटेरे करियाणा शॉप को लूटने की मंशा से आए थे। लुटेरों ने शॉप मालिक को लूटना चाहा तो उसने विरोध किया और लुटेरों से भिड़ गया। ऐसे में लुटेरों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाजें सुन कर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद लुटेरे भाग निकलें। हालांकि दुकानदार के बेटे ने लुटेरा का गाड़ी से पीछा करना शुरू कर दिया जिसके चलते लुटेरे जब निज्जरां नहर पास पहुंचे तो उन्होंने फिर से फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना की सूचना थाना लांबड़ा की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


