रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पटियाला में मंगलवार को दुकानदारों ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग पर बवाल हो गया। दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकानों के सामने उनकी बिना परमिशन के शूटिंग की जा रही है। पुलिस ने भी उन्हें दुकानों की ओर नहीं जाने दिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया।
इसके बाद वह दुकान तक पहुंचे तो दुकानदारों को इस बात की भी गुस्सा जताया कि उनकी दुकानों के बोर्डों को दबाकर फिल्म वालों ने उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड उनकी दुकान पर लगा दिए थे। हालांकि, दुकानदारों के विरोध से शूटिंग में कोई रुकावट नहीं आई। दिलजीत अपना काम खत्म कर निकल गए। इस विवाद पर उनकी टीम की ओर से भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
Advertisement


