पंजाब के फाजिल्का जिले में बुधवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नगर से निकलने वाले खाले में पड़ा था, जिसे सरपंच ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया।
मृतका ने गुलाबी रंग की सलवार पहन रखी है, जबकि शरीर के ऊपर के हिस्से में केवल एक कपड़े का चिथड़ा पहना हुआ था। उसका एक हाथ गायब है और चेहरे से मांस नोच लिया गया है। शव के पैर में चांदी की पाजेब पहनी हुई हैं। इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य थानों में 30 से 32 साल की महिला की गुमशुदगी की शिकायतों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, शव को अबोहर के सिविल अस्पताल में रखा गया है।
Advertisement


