रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना जिले के जगराओं में मजदूरी करने वाले एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। मृतक के पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मामले में रहस्य गहरा गया है। यह घटना गांव शेरपुर कलां से कुछ दूरी पर स्थित एयरटेल के स्कूल सत्य भारती के पास हुई। मृतक की पहचान शेरपुर कलां के रहने वाले राम सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चौकी गालिब की पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। चौकी गालिब के इंचार्ज जगरूप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Advertisement


