रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सराभा नगर में एक निर्माणाधीन इमारत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक पंजाब का है जो मांग कर गुजारा करता था।
जहां से व्यक्ति का शव मिला उसके आसपास इस्तेमाल किए गए नशीले इंजेक्शन भी मिले हैं। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति खुद तो नशा नहीं करता था लेकिन हर रोज यहां नशेड़ी लोग नशा करने आते है और इंजेक्शन लगा कर चले जाते है। शव मिलने की सूचना के बाद थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

Advertisement




