रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था।
सिंगर खान साब इस वक्त कनाडा में शो के
लिए गए हैं। मां की मौत की सूचना के बाद उनका शो कैंसिल कर दिया गया है। वह पंजाब लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही मां सलमा प्रवीन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
Advertisement


