रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सोमवार को दिल्ली में लाल किले की कुछ दूरी पर हुए धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल होने का शक जताया गया है। दावा किया जा रहा है कि जिस आई 20 कार से धमाका किया गया उसे वांटेड आतंकी डॉक्टर उमर चला रहा था जिसकी एक पार्किंग स्थल से कार चलाते की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
दावा किया जा रहा है कि यह एक आत्मघाती ह
मला था जिसमें आतंकी ने गिरफ्तारी के डर से खुद को भी उड़ा लिया। उधर धमाके में मारने वाले लोगों की गिनती 9 हो चुकी है। कार में आतंकी उमर ही था, इसकी जांच के लिए पुलिस ने जम्मू कश्मीर से आतंकी उमर के भाई और मां को हिरासत में लिया है। दोनों का DNA टेस्ट किया जाएगा। उधर पीएम मोदी ने भूटान से बयान दिया कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर हाई लेवल मीटिंग चल रही है जिसमें आईबी, NIA के अधिकारी शामिल है। 13 नवंबर तक लाल किला बंद कर दिया गया है।


