रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली धमाके को लेकर अब नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट गाड़ी की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक और कार भी थी। जिसका नंबर DL10CK0458 था।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस कार में भी विस्फोटक हो सकता है। दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों की 200 बम (IEDs) से 26/11 जैसे हमले की साजिश थी। दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद को निशाना बनाया जाना था। दिल्ली के लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों को चुना था। इनके अलावा, देशभर के रेलवे स्टेशनों और बड़े मॉल्स भी टारगेट पर थे।
सूत्रों के मुताबिक, यह साजिश जनवरी से ही चल रही थी। आतंकी मॉड्यूल का संबंध पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों का मकसद धार्मिक स्थलों पर हमला कर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना था। इसके लिए उन्होंने कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के कुछ डॉक्टरों को चुना, ताकि वे बिना रोकटोक कहीं भी जा सकें।।


