रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली में लाल किले धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 32 कारों को बम और विस्फोटक सामग्री से लैस कर देशभर में धमाके करने की साजिश थी। 10 नवंबर जिस आई 20 कार में धमाका हुआ था, वह इसी सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा थी।
आतंकियों का प्लान था कि 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद
ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके किए जाएं। जांच एजेंसियों को अब तक चार कारें बरामद हो चुकी हैं। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजाइर, इकोस्पोर्ट और आई 20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 13 लोग मारे गए हैं। एक घायल व्यक्ति की मौत गुरुवार सुबह हो गई। 20 घायलों में से 3 की हालत गंभीर है।
Advertisement


