रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके में अब आतंकी लिंक खंगाला जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिस आई 20 कार के पिछले हिस्से में ब्लास्ट हुआ वह हरियाणा के सलमान की थी।
पुलिस ने सलमान को काबू करके पूछताछ की तो पता लगा कि उक्त कार उसने पुलवामा के तारिक को बेची थी। फिलहाल तारिक पुलिस कस्टडी से बाहर है। हालांकि अब इसे आतंकी हमले की तरफ भी मोड़ा जा रहा है लेकिन जब तक फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक रोजाना मेल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं कर सकता। उधर सूत्रों की माने तो हरियाणा से 300 किलो RDX बरामद होने के बाद यह हादसा आतंकी हमले से जोड़ा गलत नहीं है। फिलहाल जब तक फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आती तब तक इस हादसे को लेकर टिप्पणी करना सही नहीं है।
Advertisement


