रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली ब्लास्ट का हरियाणा के बाद अब पंजाब से भी कनेक्शन जुड़ गया है। पठानकोट के मामून कैंट में काम करने वाले एक डॉक्टर को इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके के सिलसिले में ये गिरफ्तारी हुई है। डॉक्टर की पहचान रईस अहमद भट्ट निवासी अनंतनाग के तौर पर हुई है। 45 वर्षीय भट्ट आर्मी एरिया मामून कैंट के पास बने व्हाइट मेडिकल कॉलेज की में लगभग 3 साल से पढ़ा रहा था। मेडिकल कॉलेज का मैनेजमेंट देखने वाले स्वर्ण सलारिया ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि डॉक्टर भट्ट को देर रात गिरफ्तार किया गया है। भट्ट उनके यहां डॉक्टर काम करता था, लेकिन उसका दिल्ली धमाके के साथ क्या कनेक्शन है, उन्हें नहीं पता।
Advertisement


