रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी और केजरीवाल की इगो प्रॉब्लम ही उनकी हार का कारण बनी। हालांकि कांग्रेस तीसरी बार खाता नहीं खोल सकी लेकिन अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन होता तो बहुमत गठबंधन को जाता।
दिल्ली में अक्सर बीजेपी और कांग्रेस की टक्कर रहती है। कांग्रेस को एंटी बीजेपी वोट मिलता था लेके। 2013 को आप की एंट्री हुई तो वह वोट आप की मिलनी शुरू हो गई। 2013 में आप को 30% वोट मिले थे जो 2020 में बढ़ कर 54% हो गए। 2013 में कांग्रेस के जो 25% वोट मिले वह घट कर 4% रह गए और बीजेपी के अपने 35% वोट बरकरार रहे। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो अगर कांग्रेस और आप एक साथ चुनाव लड़ते तो बीजेपी को बहुमत न मिलता। एक दूसरे खिलाफ बयान देने के कारण कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं हो सका। हालांकि इसका असर पंजाब में पड़ने वाला है। पंजाब में आप की हार के बाद जश्न मनाया गया। बीजेपी नेताओं के इलावा समर्थकों ने इसमें हिस्सा लिया। आवाज यह दी जा रही है कि पंजाब में भी मोदी सरकार।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत के बाद जो भाषण में कहा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की। साफ है कि दिल्ली की डिपेलमेंट यमुना से हो सकती है।
मोदी बोले:
दिल्लीवालों को नमनः आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आ-पदा से मुक्त कराने का है। मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली को मालिक होने का जिन्हें घमंड था, उनका सच से सामना हो भी गया है। दिल्ली के जनादेश से स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्ट कट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्ट कट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया है। आप-दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। श्रीमान अन्ना हजारे का बयान सुन रहा था। वे काफी समय से इन आप-दा वालों के कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे थे। आज उन्हें भी उस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी। कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है। खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस एक के बाद एक सहयोगियों को खत्म कर रही है। INDI गठबंधन के दल अब कांग्रेस का कैरेक्टर समझने लगे हैं। देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। मन में टीस थी। टीस थी दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की। आज दिल्ली ने हमारा वो आग्रह भी मान लिया। सभी कार्यकर्ताओं को मेरा धन्यवाद। राजनीति में युवाओं का आह्वान करते कहा कि मैंने एक लाख नौजवानों को राजनीति में आने को कहा है। देश को सही मायने में एक गंभीर पॉलिटिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत है, विकसित भारत को नई प्राण शक्ति की जरूरत है, राजनीति को नए आइडिया, राजनीति और चिंतन की जरूरत है। देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। एकबार फिर नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। ओडिशा, महाराष्ट्र या हरियाणा हर राज्य में नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है। मैं दिल्ली की मातृ शक्ति से कहता हूं हर वादा पूरा करूंगा। दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुनाजी की गोद में पनपा है। दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर आहत हो रहे हैं। मैंने संकल्प लिया है कि यमुनाजी को हम दिल्ली की पहचान बनाएंगे। समय कितना ही क्यों न लगे, शक्ति कितनी ही क्यों न लगे, हम पूरा प्रयास करेंगे। पहेली बार दिल्ली-NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है। इससे दिल्ली और परे NCR में समय में इस क्षेत्र के नौजवानों को तरक्की के नए-नए रास्ते मिलेंगे। मिडिल क्लास को प्राथमिकता होगी।
मोदी बोले NDA की गारंटी, सुशासन की गारंटी। इसका फायदा गरीब को भी होता है और मिडिल क्लास को भी होता है। हर वर्ग के बहुत सारे प्रोफेशनल हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि हमारी पार्टी ने हमेशा मिडिल क्लास को प्राथमिकता पर रखा है।




