
: दिलबाग नगर एक्सटेंशन में रिहायशी इलाके अंदर बनाए जा रहे अवैध गोदाम की शिकायत नगर निगम के कमिश्नर को दी गई है। दिलबाग नगर एक्सटेंशन और ग्रोवर कॉलोनी के लोगों ने एक जुट होकर गोदाम का निर्माण रुकवाने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि यह गोदाम टोनी बॉक्स फैक्टी और इंदु इंडस्ट्री के पास यह अवैध निर्माण किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि अगर निगम ने यह काम नहीं रुकवाया तो वह निगम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। जल्द ही इस अवैध निर्माण को लेकर लाइव भी चलाया जाएगा।
Advertisement




