रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस के DIG हरचरन सिंह भुल्लर के रिश्वत केस की CBI जांच में हुए खुलासे ने राज्य की ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा दिया है। CBI की जांच टीम से जुड़े टॉप सोर्सेज के मुताबिक उन्हें पंजाब के ऐसे 4 IAS और 10 IPS अफसर हैं, जो अपना पैसा प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे थे।
इसका जरिया पटियाला का प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह था, जिसके यहां मंगलवार को CBI ने रेड की थी। माना जा रहा है कि सीबीआई डीआईजी भुल्लर की कल होने वाली पेशी के दौरान इन अफसरों के नाम कोर्ट में पेश कर सकती है। जिसके आधार पर प्रॉपर्टी डीलर का अरेस्ट वारंट भी मांगा जा सकता है। CBI की कोर्ट में रिपोर्ट देते ही इन अफसरों के नाम बाहर आ सकते हैं। ऐसे में यह करीब 14 अफसर भी CBI के रडार पर आ जाएंगे।
CBI से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक जिन 10 IPS के नाम सामने आए हैं, उनमें से 8 अभी फील्ड ड्यूटी पर हैं, इसके अलावा 2 को साइडलाइन की पोस्टिंग मिली है। वहीं जिन 4 IAS के नाम पता चले हैं, उनका संबंध किसी न किसी तरह से मंडी गोबिंदगढ़ से जुड़ा हुआ है।


