

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली में टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्लेयर एवं प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलोचिया को अमृतसर के शूटर्स ने गोलियां मारी थी। तीनों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इनमें दो पुराने हिस्ट्री शीटर है।
राणा बलोचिया के पोस्टमार्टम दौरान पता लगा कि उसे शूटर्स ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी थी। इसी कारण गोली मुंह के आरपार हो गई थी। एसएसपी मोहाली हरमनदीप हंस ने कहा कि अमृतसर के आदित्य कपूर उर्फ उर्फ मक्खन और करण पाठक शूटर थे। बंबिहा गैंग के लक्की पटियाल और डोनी बल ने यह हत्या करवाई क्योंकि उन्हें शक था कि राणा बलोचिया का जग्गू भगवानपुरिया के साथ अच्छा लिंक है। आदित्य पर 15 और कारण पर दो केस दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि राणा बलोचिया की हत्या के पीछे सिद्धू मुसेवाला की हत्या से कोई लेनदेन नहीं है। 15 दिसंबर को मोहाली के सुहाना में चल रहे कबड्डी मैच दौरान फैन बन आए शूटर्स ने फोटो के बहाने राणा बलोचिया को साइड पर ले जा गोलियां मार दी थी। बदमाशों की गिनती तीन थी जो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। इस दौरान एक अन्य युवक को भी गोली लगी थी जो राणा बलोचिया को बचाने के लिए आया था। दस दिन पहले ही राणा बलोचिया की शादी हुई थी। इस हत्या के बाद बंबीहा गैंग ने की थी और पोस्ट डाल कर हत्या करके सिद्धू मुसेवाला की हत्या का बदला लेने का दावा किया था।


