रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सतलुज नदी में उफान के कारण सुन्नी के ततापानी में स
ड़क टूटने से करसोग विधानसभा क्षेत्र का शिमला से संपर्क टूट गया है। नाचन और सराज क्षेत्र भी प्रभावित हैं।
कुल्लू जिला में सैंज-औट सड़क पर आज पहाड़ी से लैंडस्लाइड के बाद क्षेत्र की 15 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मंडी के झलोगी में भी दोपहर बाद पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भाग कर जान बचाई। भारी बारिश और सड़कों की स्थिति देखते हुए कुल्लू के आनी सब डिवीजन और मंडी सदर डिवीजन के स्कूलों में आज छुट्टी की गई है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 353 सड़कें बंद हैं। दवाड़ा और जोगनी मोड़ पर लगातार भूस्खलन से बचाव कार्य बाधित है। कांगड़ा और चंबा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है, जिससे राहत मिल सकती है।





