रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विदेश में बैठ कर आतंकी गुरपतवंत सिंह पुन्नू पंजाब के भाईचारे में जहर घोलने से बाज नहीं आ रहा। पंजाब का माहौल करने के लिए पुन्नू ने अब लुधियाना के एक स्कूल की दीवार पर संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर के विरोध में नारे लिखे। इसके इलावा यह भी लिखा गया कि सिख हिन्दू नहीं है।
जैसे में मामला पुलिस के ध्यान में आया तो उन्होंने सभी नारे पेंट करके मिटा दिए। आतंकी पुन्नू ने सभी पंजाब के राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने 14 अप्रैल को भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई तो लुधियाना में धमाके और दीवारों पर छापे लगवाएगा। आतंकी पुन्नू ने वीडियो भी जारी की है। हाल ही में फिल्लौर के गांव नंगल में भी पुन्नू ने डॉ भीम राव आंबेडकर के खिलाफ अभ्रद भाषा के स्लोगन लिखवाए थे। हालांकि लिखने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन इस मामले के बाद पुन्नू के सामाजिक और सभी धार्मिक संस्थाओं ने विरोध जताया था। विदेश में भी पुन्नू का विरोध हुआ था जिसके बाद वह दोबारा अंडर ग्राउंड हो गया था। वह लगातार पंजाब में अशांति फैलाने का धंधा कर रहा है।




