रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में क्लिनिक में घुसे चोरों को सीसीटीवी कैमरों में देख मौके पर पहुंचा डॉक्टर चोरों से भिड गया। इस दौरान डॉक्टर की लाइसेंसी दुनाली से गोली चल पड़ी जो उसी को लगी और मौके पर ही डॉक्टर की मौत हो गई।
डॉक्टर की मौत के बाद भाग रहे एक चोर को वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें जालंधर के गांव कंदोला के रहने वाले 26 साल के कृष्ण कुमार की मौत हो गई। डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुल्तानपुर लोधी की है। चरण क्लिनिक चलाते डॉक्टर गुरचरण सिंह के क्लिनिक में कुछ समय से चोरी हो रही थी जिन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे लगा लिए थे। बीती रात दो कुछ उन्होंने क्लिनिक में घुसते देखे तो अपने बेटे को साथ लेकर वह क्लिनिक पहुंच गए। चोरों को पकड़ने की कोशिश में उनमें हाथापाई हो गई। गुरचरण सिंह ने अपनी दुनाली निकाली तो अचानक हाथापाई होने से गोली चल पड़ी जो डॉक्टर के
लगी और वहीं पर उनकी मौत हो गई। आनन फानन में चोर भाग निकले लेकिन क्लिनिक के बाहर ही कृष्ण कुमार नाम का चोर किसी वाहन से टकरा गया और उसकी भी मौत हो गई। उसका साथी वहां से भाग निकला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।




