रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नॉनवेज मोमोज, बिरयानी व मीट खा रहे लोगों की चिंता बढ़ाने का मामला सामने आया है। लुधियाना में डाबा इलाके के ढिल्लो नगर के खाली प्लाट में 15 के करीब कुत्तों की चमड़ी व दांत मिले हैं।
डॉग लवर्स को शक है कि इलाके में कुत्तों को मारकर उनका मीट अलग-अलग चीजों में प्रयोग किया जा रहा है। यह शक तब हुआ जब ढिल्लो नगर के एक खाली प्लाट में 15 से ज्यादा कुत्तों की खालें व दांत मिले। डॉग लवर व साइलेंट फ्यूरो एसोसिएशन एनजीओ की कविता शर्मा ने कुत्तों की हत्या किए जाने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करने में आनाकानी की तो उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से संपर्क साधा। मेनका गांधी के हस्तक्षेप से पुलिस ने अब डाबा थाने में एक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। कविता शर्मा ने बताया कि एक फरवरी को उन्हें किसी ने सूचना दी कि ढिल्लो नगर में खाली प्लाट में कुत्तों के अंग पड़े हैं। उन्होंने बताया कि जब वो मौके पर पहुंची तो वहां पर कम से 15 कुत्तों की खालें, दांत व अन्य अंग बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई। मेनका गांधी से संपर्क किया तो उनके दफ्तर से लुधियाना पुलिस को जांच के आदेश जारी हुए। पुलिस ने अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। कविता शर्मा ने बताया कि वहां पर जो खालें मिली वो ज्यादातर पालतू कुत्तों की हैं। उन्होंने बताया कि उसके बाद इलाके में पता किया तो कई परिवार सामने आए जिन्होंने कहा कि उनके पालतू कुत्ते गायब हुए हैं। शक है कि आवारा डॉग्स इस लिए नहीं उठाए जाते क्योंकि उन्हें पकड़ननकफी मुश्किल होता है।


