रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कबड्डी प्लेयर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलौचारिया की हत्या कराने वाला बंबीहा गैंग का गैंगस्टर डोनी बल कत्ल के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है। उसने दावा किया कि राणा बलाचौरिया कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। वह हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग कर रहा था।
इसीलिए उसकी हत्या की गई। उसने दावा किया कि राणा ने क्लब से फिरौती वसूलने के लिए लॉरेंस से धमकी का फोन कराया था। बल ने ये भी कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने के लिए उन्होंने 35 लोगों की लिस्ट बनाई है। इन सबका कत्ल किया जाएगा। डोनी बल ने एक यूट्यूब चैनल रितेश लक्खी-अनप्लग्ड के साथ बातचीत में ये बातें कहीं।
सोशल मीडिया में यह बोला गैंगस्टर
राणा बलाचौरिया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए नए खिलाड़ियों पर दबाव डालता था। वह हमारे दुश्मनों को स्ट्रॉन्ग कर रहा था, इसी वजह से उसकी हत्या की गई। जो हमारे दुश्मन को फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग करेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। राणा हमारा नुकसान कर रहा था, हमने उसका नुकसान किया है और कुछ नहीं है। राणा बलाचौरिया को मैसेज लगाया था कि वह कबड्डी खिलाड़ियों को दबाए नहीं, मगर वह मान नहीं रहा था। राणा न तो कबड्डी का प्लेयर था और न ही कोई प्रमोटर, वह तो जग्गू और लारेंस के लिए काम कर रहा था। वह उनके कहने पर प्लेयरों को दबाता था। उसने ढ़ाई माह पहले लारेंस से एक क्लब वाले को फोन करवाया था कि हमारा हिस्सा रख, मेरा आदमी तुमसे पैसे लेकर जाया करेगा। गैंगस्टर डोनी बल ने कहा- सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले एक पंजाबी सिंगर कनाडा में गोल्डी बराड़ से मिला था। इस बारे में आप सरकार को पता था, फिर भी मूसेवाला की सिक्योरिटी कम क्यों कराई गई। मूसेवाला के कथित मैनेजर शगनप्रीत को लेकर बल ने कहा कि वह मेरे साथ पूरे टच में था। वह मेरे साथ फोन पर जानकारी दे रहा था। इसमें लक्की पटियाल का लेना-देना नहीं है। मूसेवाला को मारने वालों के चक्कर में 35 लोग मारने हैं, बेकसर को नहीं मारेंगे।


