रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई ने नशे की हालत में अपनी कार से दस गाड़ियों को टक्कर मारी। कार स्कूल की बस को टकरा रुकी लेकिन इसी दौरान कई लोग घायल हो गए।
हादसा चंडीगढ़ के कैंबवाला रोड पर हुई। लोगों ने जब हादसा करने वाली कार रोकी तो उसमें वर्दी में एएसआई दलजीत सिंह था जो पूरी तरह नशे की हालत में था। लोगों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू की तो उसने लोगों के साथ गाली गलौज की और हंगामा शुरू कर दिया।
Advertisement


