रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) जालंधर ज़ोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल व्यापारी को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम जैसी साइकोट्रॉपिक गोलियां बड़े पैमाने पर गैरकानूनी तरीके से बेचकर करोड़ों रुपए कमाए।
मेडिकल व्यापारी अभिषेक कुमार को मंगलवार को मोहाली स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 6 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया। ईडी अब तक मामले में 3.75 करोड़ रुपए की गड़बड़ी सामने आने का दावा कर रही है। ईडी ने जांच पंजाब पुलिस द्वारा NDPS एक्ट में दर्ज एक केस के आधार पर शुरू की थी। इस केस में इंटर स्टेट स्तर पर ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम जैसी दवाओं की तस्करी के आरोप थे। जांच के दौरान ईडी ने अभिषेक और उससे जुड़े लोगों के 16 ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए। जिससे पता चला कि नशे के तौर भी यूज होने वाली इन दवाओं को कंपनियों से मंगाकर ब्लैक मार्केट में बेचता था।


