रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ईडी जालंधर ने पीएमएलए, 2002 के तहत ‘डंकी रूट केस’ में अवैध आप्रवासन और धन शोधन की जांच को लेकर 18 और 19 दिसंबर को कार्रवाई की। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कुल 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों रु
पए की नकदी, सोना-चांदी की भारी मात्रा, कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।
इसके सके साथ ही, 50 से अधिक मूल पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल ऑफिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को ‘डंकी रूट’ के जरिए अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत की, जो अवैध आप्रवासन से जुड़े वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से संबंधित है। ED के तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों को कुल 4.68 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा करीब 8.07 करोड़ रुपए की 5.9 किलोग्राम सोने की छड़ें, 2.7 लाख रुपए के 20 ग्राम सोने के सिक्के और लगभग 6.42 करोड़ रुपए के 313 किलोग्राम चांदी की छड़ें भी जब्त की गईं।


