रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में ईडी ने रिची ट्रेवल्स के ऑफिस में रेड की है। बस स्टैंड सामने डेल्टा चैंबर स्थित रिची ट्रेवल्स के साथ साथ ईडी ने मालिक के जसवंत नगर स्थित घर पर भी रेड की।
बताया जा रहा है कि रिची ट्रेवल्स पर हुई रेड लोगों को अमेरिका में डंकी रूट से भेजने के केस में मारी गई। अमेरिका द्वारा कई भारतीय को डिपोर्ट करने के बाद ईडी द्वारा बड़े लेवल पर इसकी जांच खोली गई थी जिसके बाद कई एजेंटों पर कानूनी कारवाई की थी। हाल ही में ईडी ने कई ट्रैवल एजेंटों की पांच करोड़ की प्रापर्टी भी जप्त की थी।
Advertisement


