रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में गैंगस्टर सुक्खा और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। यह फायरिंग शाहकोट इलाके में हुई है जहां पुलिस को सुक्खा के छिपे होने इनपुट मिले थे लेकिन जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी करके उसे सरेंडर करने को कहा तो सुक्खा ने फायरिंग कर दी। जवाबी कारवाई करते हुए देहात पुलिस ने सुक्खा को गोली मार कर काबू कर लिया।
उससे एक पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी काफी समय से वांटेड था जिसकी तलाश की जा रही थी। सुक्खा उर्फ सुखराज सिंह खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकंवल प्रीत सिंह ख़ख, एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो, डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ मौके पर पहुंच गए थे।
Advertisement




